RO.NO. 01
देश

PF खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, WhatsApp पर सिर्फ ‘Hello’ भेजें और पाएं हर जानकारी

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों की सुविधा के लिए आधिकारिक WhatsApp चैनल शुरू किया है। इसके जरिए कर्मचारी और पेंशनर्स अब PF खाते और EPFO की विभिन्न सेवाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। EPFO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए इस नई सुविधा की जानकारी साझा की है।

WhatsApp पर ‘Hello’ लिखकर शुरू होगी प्रक्रिया

EPFO की WhatsApp सेवा का इस्तेमाल करने के लिए सदस्य को पहले आधिकारिक चैनल से जुड़ना होगा। इसके बाद WhatsApp पर ‘Hello’ लिखकर संदेश भेजना होगा। सिस्टम यह जांच करेगा कि संदेश उसी मोबाइल नंबर से भेजा गया है या नहीं, जो सदस्य के UAN (Universal Account Number) से पंजीकृत है।

मोबाइल नंबर का सत्यापन होने के बाद सदस्य को आसान मेन्यू और अलग-अलग विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुनकर संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

PF बैलेंस और क्लेम स्टेटस भी होगा उपलब्ध

नई सुविधा के जरिए सदस्य अपने PF खाते का बैलेंस, हाल के पांच लेनदेन और क्लेम की स्थिति जैसी जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा EPFO की विभिन्न सेवाओं और जरूरी अपडेट भी WhatsApp के माध्यम से उपलब्ध होंगे।

AI चैटबॉट से मिलेगा जवाब

EPFO के मुताबिक, सदस्य के अनुरोध का सत्यापन करने के बाद उपलब्ध विकल्पों के आधार पर जानकारी दी जाएगी। कुछ मामलों में AI चैटबॉट और EPFO के डेटाबेस में मौजूद जानकारी की मदद से जवाब उपलब्ध कराया जाएगा। सदस्यों की सुविधा के लिए स्थानीय भाषाओं में आसान मेन्यू उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है।

QR कोड से भी जुड़ सकेंगे सदस्य

EPFO ने आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए QR कोड और WhatsApp लिंक की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। सदस्य QR कोड स्कैन कर या आधिकारिक चैनल के माध्यम से इस सेवा से जुड़ सकते हैं।

EPFO ने सदस्यों को सलाह दी है कि वे अपनी संवेदनशील व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी केवल आधिकारिक EPFO माध्यमों पर ही साझा करें और किसी अनजान लिंक या नंबर से सावधान रहें।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button