RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

धमनी वन क्षेत्र में पक्षियों और गिलहरी का शिकार, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

बलरामपुर : बलरामपुर जिले से वन्यजीव संरक्षण को लेकर बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। धमनी वन परिक्षेत्र के सुंदरपुर क्षेत्र में अवैध शिकार के मामले में वन विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने अवैध रूप से तीन पक्षियों और एक गिलहरी का शिकार किया था। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को धर दबोचा और शिकार में उपयोग किए गए सभी उपकरणों को जब्त कर लिया।

वन विभाग के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई को वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button