छत्तीसगढ़

रात 8 बजे दिल्ली रवाना होंगे भूपेश बघेल

रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल आज रात 8 बजे दिल्ली रवाना होंगे। कांग्रेस ने दो दिन पहले ही नेशनल एलायंस कमेटी का गठन किया है। जिसमें सीएम भूपेश बघेल का भी नाम है। कांग्रेस के लिए ये पांचों सदस्य एलायंस को लेकर समंवय बनाने का काम करेंगे। पांचों नेताओं को कमेटी का संयोजक बनाया गया है।नेशनल एलायंस कमेटी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस के लिए समन्वय बनाने का कार्य करेगी। क्षेत्रीय दल सहित अन्य राजनीतिक दलों को इस गठबंधन में शामिल कराना और उनके बीच समन्वय स्थापित हो सके, इसके लिए ये कमेटी जोर देगी। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। इसमें 9 बीजेपी और 2 कांग्रेस के पास हैं। विधानसभा चुनावों के परिणाम से कांग्रेस सबक लेकर यह चाहती है कि वह समय रहते वह कार्य कर सके और ज्यादा से ज्यादा सीट जीत सके।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button