RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़

रायपुर: ‘एक पेड़ महतारी के नाम’ अभियान की हुई शुरुआत

 BBN24/13 अगस्त 2024 :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अभिनव पहल ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ में ‘‘एक पेड़ महतारी के नाम’’ महाअभियान की शुरूआत की। इस महाअभियान का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की हरियाली को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। अभियान के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से इस महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा बनने की अपील की और ‘‘एक पेड़ महतारी के नाम’’ रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  श्याम बिहारी  जायसवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री साय ने 94.3 माय एफ एम को इस अभिनव पहल के लिए बधाई दी और कहा कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति के सम्मान में पेड़ लगाना एक सराहनीय कदम है। उन्होंने राज्य के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने और एक पेड़ लगाने की अपील की।

प्रकृति को सहेजने के इस महती आंदोलन का हिस्सा बनें आम नगारिक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों जैसे दंतेवाड़ा, रतनपुर, डोंगरगढ़, चंद्रपुर और कुदरगढ़ में मातृशक्ति की वंदना करते हुए वृक्षारोपण की योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने इस अवसर पर स्कूली बच्चों को पौधों के बीज वितरित किए और उन्हें वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया, जिससे वे इस महाअभियान का हिस्सा बन सकें। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह अभियान छत्तीसगढ़ की हरियाली को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति और अधिक जागरूक बनाएगा।

प्रकृति को सहेजने के इस महती आंदोलन का हिस्सा बनें आम नगारिक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button