RO.NO. 01
बड़ी खबर

भाटापारा की बेटी अभिलाषा झा का सम्मान, 33 विप्र महिलाओं में बनीं गौरव का प्रतीक

रायपुर, 23 मार्च।वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश की 33 विशिष्ट विप्र महिलाओं को ‘महिला शिखर सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह आयोजन नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित हुआ, जिसमें नारी शक्ति के विविध क्षेत्रों में योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, कला, संस्कृति, चिकित्सा, पर्यावरण एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति समाज की आधारशिला है। महिलाओं के सशक्तिकरण से ही परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने भीतर छिपी प्रतिभाओं को पहचानने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिला जागरूकता, शिक्षा और आत्मबल पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और समाज को नई दिशा दे रही हैं।

प्रदेश अध्यक्ष एवं आयोजकों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से चयनित 33 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया, जो समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
इसी क्रम में भाटापारा की अभिलाषा झा को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम में सम्मानित महिलाओं में प्रमुख रूप से—
डॉ. ऋचा त्रिवारी (रायपुर), डॉ. चारू तिवारी (रायपुर), स्मिता मिश्रा (रायपुर), सविता शर्मा (रायपुर), रेखा पाण्डेय (रायपुर), मधु तिवारी (रायपुर), पूर्णिमा तिवारी (बिलासपुर), डॉ. वर्षा शर्मा (कसडोल), उन्नति शुक्ला (रायपुर), अपर्णा तिवारी (रायपुर), सुधा शर्मा (गरियाबंद), अंकिता पाण्डेय शुक्ला (बिलासपुर), इंदु पाण्डेय (खैरागढ़), संध्या मिश्रा (रायपुर), सृष्टि तिवारी (रायपुर), लता शुक्ला (रायपुर), किरण शर्मा (भिलाई), सुजाता दुबे (रायपुर), अनुराधा भारद्वाज (दुर्ग), कीर्ति शर्मा (बलौदाबाजार), करुणा दुबे (बलौदाबाजार), मीरा तिवारी (अंबिकापुर), ए. श्रीदेवी (रायपुर), पुष्पा शर्मा (रायपुर), विद्या झा (रायपुर), सुमन पाण्डेय (रायपुर), डॉ. आशा पाण्डेय (बलौदाबाजार), डॉ. प्रतिभा शर्मा (रायपुर), तारा झा (रायपुर), अनुष्का त्रिवेदी (रायपुर), प्रभा बाजपेयी तिवारी (बिलासपुर) एवं कविता श्रीवास्तव (कबीरधाम) शामिल रहीं। अभिलाषा झा ने इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी समाज और अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button