छत्तीसगढ़

भानुप्रतापपुर उपचुनावः चुनावी रण में अकबर के नाम पर बनी सहमति, 11 निर्दलीय प्रत्याशियों ने कदम लिया पीछे, जानिए मैदान में अब कितने उम्मीदवार

भानुप्रतापपुर 21 नवम्बर 2022: भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले 14 कैंडिडेट ने अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में अब कुल 7 प्रत्याशी ही चुनावी मैदान पर उतरेंगे। वहीं आदिवासी समाज ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए सर्व सर्वसम्मति से अकबर राम कोराम को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उनके समर्थन में 11 निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया है।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में रहेंगे 7 प्रत्याशी

1- कांग्रेस से सावित्री मंडावी
2- भाजपा से ब्रम्हानंद नेताम
3- अम्बेडकर राइट पार्टी से शिवलाल पुडो
4- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से घनश्याम जुर्री
5- राष्ट्रीय जनसभा से डायमंड नेताम
6- निर्दलीय आदिवासी समाज से अकबर कोर्राम
7- निर्दलीय दिनेश कुमार कल्लो

दरअसल, भानुप्रतापपुर से कांग्रेस विधायक मनोज कुमार मंडावी की 16 अक्टूबर की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उसके बाद इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया। नया विधायक चुनने के लिए 5 दिसम्बर को मतदान होगा। आठ दिसम्बर को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button