RO.NO. 01
देश

बस्तर 2.0 की शुरुआत: सीएम साय ने पीएम मोदी को सौंपा विकास ब्लूप्रिंट, मानसून बाद दौरे का न्योता

360° प्लान में टूरिज्म, स्टार्टअप, इंफ्रा और इनोवेशन पर फोकस, बड़े प्रोजेक्ट्स की तैयारी

नई दिल्ली, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के समग्र विकास का रोडमैप पेश किया और मानसून के बाद बस्तर दौरे का आमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने नक्सलवाद के अंत के बाद क्षेत्र में स्थापित शांति का उल्लेख करते हुए विकास की नई दिशा पर चर्चा की।

सीएम साय ने बताया कि बस्तर में शिक्षा, स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एजुकेशन सिटी, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, रेल लाइन और एयरपोर्ट विस्तार जैसी योजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। ‘सैचुरेशन, कनेक्ट, फैसिलिटेट, एम्पावर और एंगेज’ रणनीति के तहत 228 नई सड़कों और 267 पुलों का निर्माण प्रस्तावित है।

कृषि क्षेत्र में इंद्रावती नदी पर बड़े सिंचाई प्रोजेक्ट, युवाओं के लिए स्टेडियम और कौशल प्रशिक्षण, तथा 2030 तक 5000 स्टार्टअप का लक्ष्य भी तय किया गया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चित्रकोट, तीरथगढ़ जलप्रपात और कांगेर घाटी नेशनल पार्क जैसे स्थलों को वैश्विक पहचान देने पर जोर है।

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन, जगदलपुर एयरपोर्ट विस्तार, मेडिकल कॉलेज और एजुकेशन सिटी जैसी कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। सरकार का दावा है कि ‘बस्तर 2.0’ के जरिए क्षेत्र में विकास, रोजगार और सुविधाओं का नया दौर शुरू|

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button