Share this
Mumbai: महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी को ATS ने अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया। ये सभी बांग्लादेशी अवैध रूप से महाराष्ट्र में रह रहे थे। गिरफ्तार बांग्लादेशी लोगों के पास से फर्जी आधार कार्ड मिला। गिरफ्तार लोगों में छह महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं। ये सभी बांग्लादेशी बीते कई वर्षों से भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।
ATS द्वारा विशेष अभियान चलाकर महाराष्ट्र के कई जगहों से 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी बांग्लादेशी नागरिकों पर विदेशी अधिनियम तहत मामला दर्ज किया गया।
अवैध रूप से भारत में रह रहे गिरफ्तार सभी बांग्लादेशियों पर भारतीय न्याय संहिता और विदेशी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई होगी।