RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: भीषण गर्मी में पानी में मस्ती करते दिखे हाथी, वीडियो हुआ वायरल

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र से हाथियों के एक दल का दिलचस्प वीडियो सामने आया है। भीषण गर्मी के बीच हाथियों का झुंड पानी में उतरकर मस्ती करता नजर आया। हाथियों की अठखेलियों का यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, 22 हाथियों का दल पिछले डेढ़ माह से अधिक समय से रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में डेरा जमाए हुए है। गर्मी से राहत पाने के लिए हाथी जलाशय में पहुंचे और काफी देर तक पानी में खेलते रहे। इस दौरान छोटे और बड़े हाथी पानी में नहाते एवं एक-दूसरे के साथ मस्ती करते दिखाई दिए।

वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। हाथियों के मूवमेंट की मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने। विभाग द्वारा लोगों को भी सतर्क रहने और हाथियों के करीब न जाने की सलाह दी जा रही है।

वन अधिकारियों के अनुसार, हाथियों का दल फिलहाल रामानुजगंज क्षेत्र में ही विचरण कर रहा है और उनकी सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। हाथियों के पानी में मस्ती करने का यह दृश्य वन्यजीव प्रेमियों को आकर्षित कर रहा है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button