RO.NO. 01
देश

होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों का सुरक्षित रेस्क्यू

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक कमर्शियल तेल टैंकर को निशाना बनाए जाने की घटना सामने आई है। कुवैत के झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर MT Kazimah III पर एक प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। घटना के बाद जहाज पर मौजूद पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालकर तट पर पहुंचा दिया गया।

भारतीय दूतावास ने ओमानी अधिकारियों के साथ किया समन्वय

ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि टैंकर में सवार पांच भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय किया गया। सभी पांच भारतीयों को सुरक्षित तट तक पहुंचा दिया गया। दूतावास ने रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग के लिए ओमानी अधिकारियों का आभार जताया।

प्रोजेक्टाइल कहां से आया, जानकारी स्पष्ट नहीं

घटना के पीछे किसका हाथ है और प्रोजेक्टाइल किस दिशा से आया, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। ब्रिटेन की UKMTO ने भी ओमान से करीब चार नॉटिकल मील पूर्व एक कच्चे तेल के टैंकर को अज्ञात प्रोजेक्टाइल से नुकसान पहुंचने की सूचना दी है। मामले की जांच जारी है।

होर्मुज मार्ग की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के प्रमुख समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल है और यहां से बड़ी मात्रा में तेल का परिवहन होता है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इस मार्ग से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। हाल के दिनों में समुद्री जहाजों पर प्रोजेक्टाइल हमलों की घटनाओं ने इस चिंता को और बढ़ाया है।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button