RO.NO. 01
देश

विदेश से लौटते ही पीएम मोदी ने बुलाई बड़ी बैठक, कैबिनेट में मंथन तेज

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के ‘सेवा तीर्थ’ में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह इस वर्ष की पहली कैबिनेट बैठक है, जिसमें सरकार के सभी प्रमुख मंत्री शामिल होंगे।

इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री मौजूद रहेंगे।

बैठक का एजेंडा क्या है?

शाम 4:30 बजे शुरू होने वाली यह बैठक लगभग चार से पांच घंटे तक चलने की संभावना है। इसमें विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, नीतियों के क्रियान्वयन और पिछले फैसलों के परिणामों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आने वाले महीनों की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा होगी।

सूत्रों के अनुसार, सभी मंत्रालयों ने पहले ही कैबिनेट सचिवालय को पिछले दो वर्षों के सुधारों और पिछले 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों की रिपोर्ट सौंप दी है। इन रिपोर्टों पर बैठक में विस्तार से विचार किया जाएगा।

वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा

बैठक में पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान संकट जैसे अंतरराष्ट्रीय मामलों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इसका भारत की अर्थव्यवस्था पर, विशेषकर ऊर्जा कीमतों, व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला पर प्रभाव का आकलन किया जाएगा।

ऊर्जा, कृषि, उर्वरक, विमानन, शिपिंग और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

12 वर्ष पूरे होने पर समीक्षा

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब सरकार 9 जून को अपने 12 वर्ष पूरे करने जा रही है। इस अवसर पर पिछले वर्षों की उपलब्धियों की समीक्षा रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। साथ ही अगले 10 वर्षों के सुधारों की रूपरेखा और ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ जैसी योजनाओं पर भी चर्चा की संभावना है।

गौरतलब है कि इससे पहले मंत्रिपरिषद की बैठक 4 जून 2025 को हुई थी।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button