RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़

धीमी प्रगति पर नाराज उप मुख्यमंत्री, सड़क निर्माण व मरम्मत पर दिए युद्धस्तर पर काम के निर्देश

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शासन द्वारा स्वीकृति प्राप्त सड़क निर्माण कार्यों के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए और जिला कलेक्टरों के साथ मिलकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी भी उपस्थित थे। उप मुख्यमंत्री साव ने वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के सड़क, सेतु व भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर गंभीरता से दायित्व निभाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त कार्यों में भू-अर्जन, निविदा प्रक्रिया और कार्यारंभ की कार्रवाई शीघ्र पूरी की जाए। साथ ही सेतु बंध और परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं को परियोजनाओं की मंजूरी तत्परता से देने के निर्देश दिए। साव ने डीपीआर तैयार करते समय ही परियोजना का समुचित मूल्यांकन करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि बजट और समयसीमा का पुनरीक्षण न करना पड़े।

बरसात के तुरंत बाद प्रदेशभर में सड़कों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर प्रारंभ करने और दिसम्बर तक सभी जिलों में इसे पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि अगली समीक्षा बैठक से पहले भू-अर्जन, प्राक्कलन, निविदा, कार्य अनुबंध और कार्यादेश संबंधी सभी प्रक्रियाएँ पूरी कर ली जानी चाहिए।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग, एडीबी परियोजनाओं और पेच रिपेयर कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button