RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

अमित शाह और CM विष्णुदेव साय ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर स्थित आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने मां दंतेश्वरी से देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस पूजा-अर्चना में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, कोंडागांव विधायक सु लता उसेंडी, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, कांकेर विधायक आशाराम नेताम सहित कई जनप्रतिनिधिगण और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

इस धार्मिक अवसर ने बस्तर क्षेत्र में श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों के बीच सकारात्मक माहौल का संचार किया और सभी ने मिलकर प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना की।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button