RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

अवैध धान परिवहन पर हुई कार्यवाही,150 बोरी धान के साथ दो पिकअप वाहन जप्त

Ro no 03

बलरामपुर: अवैध धान परिवहन पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जिले के विकासखंड वाड्रफनगर के रघुनाथनगर और मुरकौल से 150 बोरी धान के साथ दो पिकअप वाहन जब्त किए गए।

प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध धान परिवहन को रोकने और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुनिश्चित करने के लिए की गई। धान की खरीदी जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी।

अवैध परिवहन करने वाले बिचौलियों को धान खरीदी से पहले ही सक्रिय पाए जाने पर रोकथाम की गई। वाहनों और धान के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर संयुक्त प्रशासनिक टीम ने जब्ती की कार्रवाई की।

वाड्रफनगर के संयुक्त प्रशासनिक दल ने इस कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाई और अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

 

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button