छत्तीसगढ़
गैस वेल्डिंग के दौरान बोलेरो में लगी भीषण आग, वाहन जलकर खाक

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में गुरुवार को गैस वेल्डिंग करते समय एक बोलेरो वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो में गैस वेल्डिंग का काम चल रहा था, तभी अचानक चिंगारी से आग भड़क उठी। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बोलेरो वाहन पूरी तरह जल चुका था।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।






