RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

भाटापारा में भीषण अग्निकांड: हटरी बाजार स्थित कपड़े की दुकान में लगी भयंकर आग, जलकर गिरी बिल्डिंग

संवाददाता – तुलसी राम जायसवाल, भाटापारा
भाटापारा
:- शहर के व्यस्त हटरी बाजार क्षेत्र में स्थित एक कपड़े की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई और घंटों मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।

आग की तीव्रता के चलते आखिरकार बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। घटना के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में जुटे एक नगर सैनिक को चोट भी आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग, शहर पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आगजनी की इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। भाटापारा शहर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने प्रयास किया जा रहा है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button