RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

भाटापारा में हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, शहरभर में भंडारे और धार्मिक आयोजन

भाटापारा:2 अप्रैल, गुरुवार को हनुमानजी महाराज का जन्मोत्सव भाटापारा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के हनुमान मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली गई है।

कुली हनुमान मंदिर से सुबह 7:3 0 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंचेगी। यहां विश्राम के पश्चात अग्रोहा ट्रेडर्स में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद आम भंडारा आयोजित होगा।

इसके साथ ही दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भी परंपरानुसार आम भंडारे का आयोजन किया गया है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button