छत्तीसगढ़
अवैध शराब का जखीरा जप्त, 12 पेटी (104 लीटर)अवैध शराब के साथ कार जप्त

बलरामपुर : पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 पेटी (करीब 104 लीटर) शराब जब्त की है। इस दौरान एक कार को भी कब्जे में लिया गया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि झारखंड से अवैध शराब की खेप छत्तीसगढ़ की ओर लाई जा रही है। जानकारी के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 12 पेटी शराब बरामद हुई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब की यह खेप Garhwa से लाई जा रही थी। तस्कर झारखंड से होते हुए खुरई मार्ग के जरिए रामचंद्रपुर क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।





