RO.NO. 01
ज्योतिषि

23 नवंबर का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान?

Ro no 03

मेष राशि: आज आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा और व्यवहार में सौम्यता देखने को मिलेगी। जीवन में जरूरत की चीजें उपलब्ध होंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। संतान और व्यापार से जुड़े मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मां काली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि: आज स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। सरकारी कार्यों में भी जुड़ाव बढ़ सकता है। सूर्यदेव को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने माध्यमों से भी धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। प्रेम, संतान और व्यापार के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। सूर्यदेव को जल चढ़ाना शुभ फलदायी होगा।

कर्क राशि: आज व्यापार में लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय मिल सकती है। पिता का सहयोग और उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। अपने पास लाल रंग की वस्तु रखना शुभ होगा।

सिंह राशि: आज भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा के योग बन सकते हैं और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक स्थिति रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। लाल रंग की वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

कन्या राशि: आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं, इसलिए किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार की स्थिति सामान्य से अच्छी रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। नौकरी तथा कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में थोड़ी सावधानी रखनी होगी। व्यापार के लिए दिन बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि: आज छोटी-मोटी शारीरिक परेशानियां सामने आ सकती हैं। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन अंततः सफलता आपके पक्ष में रहने के संकेत हैं। प्रेम और संतान के मामलों में स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। हालांकि भावुकता में आकर कोई बड़ा या महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल रंग की वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि: आज जमीन, मकान या वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। मां काली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि: आज आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। साहस और पराक्रम के बल पर कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। रोजगार से जुड़े मामलों में भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। हालांकि जीवनसाथी और स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें। लाल रंग की वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मीन राशि: आज आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। धन आगमन के साथ परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। व्यापार के लिए दिन बेहद अनुकूल रहेगा। लाल रंग की वस्तु अपने पास रखना शुभ होगा।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button