RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

सेना में सेवा का बढ़ा मौका! अग्निवीरों को 4 साल के बाद मिलेगा 2 साल का एक्स्ट्रा कार्यकाल

Ro no 03

रायपुर, 5 नवंबर 2026। अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार ने अतिरिक्त सैन्य सेवा का अवसर देने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चार साल की प्रारंभिक सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों के लिए दो वर्ष के अतिरिक्त ‘सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी’ को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे युवाओं के लिए नए अवसर खोलने वाला निर्णय बताया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस व्यवस्था के तहत अग्निवीरों को अपनी चार साल की प्रारंभिक सेवा पूरी करने के बाद दो वर्ष तक और देश की सेवा करने का अवसर मिल सकेगा। इसके अलावा निर्धारित चयन मानदंडों पर खरे उतरने वाले इच्छुक अग्निवीरों को नियमित सैन्य सेवा में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है।

अनुभवी अग्निवीरों की क्षमता का होगा उपयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिरिक्त सेवा का अवसर मिलने से अग्निवीरों द्वारा चार वर्षों के दौरान अर्जित सैन्य अनुभव, प्रशिक्षण और कौशल का राष्ट्रहित में बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। इससे युवाओं को सेना में अपनी सेवाएं आगे जारी रखने का एक और रास्ता मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित और अनुभवी युवाओं की सेवाओं का लाभ देश की रक्षा व्यवस्था को भी मिलेगा। यह व्यवस्था सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को अपनी क्षमता और अनुभव का आगे उपयोग करने का अवसर प्रदान करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित युवाओं के मनोबल को बढ़ाने वाला है।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस पहल से अग्निवीरों को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे और देश की सुरक्षा व्यवस्था में उनके अनुभव का लाभ प्राप्त होगा।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button