RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

कुसमी के नायब तहसीलदार के खिलाफ हिंदू समाज लामबंद, 48 घंटे का अल्टीमेटम

Ro no 03

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी में नायब तहसीलदार अनुग्रह केरकेट्टा के खिलाफ हिंदू समाज ने मोर्चा खोल दिया है। नवरात्रि के दौरान तहसील कार्यालय में लगाए गए एक सूचना-पट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। समाज के लोगों ने इस पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

सूचना-पट को लेकर विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, तहसील कार्यालय में लगाए गए सूचना-पट पर चंदा और भिक्षा मांगने वाले लोगों के कार्यालय में प्रवेश पर प्रतिबंध का उल्लेख किया गया है। नवरात्रि के दौरान यह सूचना-पट लगाए जाने से विवाद बढ़ गया। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है।

48 घंटे में कार्रवाई की मांग

हिंदू समाज ने नायब तहसीलदार अनुग्रह केरकेट्टा को हटाने की मांग करते हुए प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। समाज ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में मांग पूरी नहीं होने पर नगर बंद, चक्काजाम और तहसील कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

मामले को लेकर प्रशासन का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल इस विवाद को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और प्रशासन के अगले कदम पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button