RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

राज्यपालों की नियुक्ति पर CM विष्णुदेव साय ने जताई खुशी, जनकल्याण को मिलेगी नई दिशा

Ro no 03

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते हुए सभी नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्यपालों का अनुभव और मार्गदर्शन संबंधित राज्यों में विकास, सुशासन और जनकल्याण को नई दिशा प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री साय ने केरल के राज्यपाल नियुक्त किए गए ओम प्रकाश माथुर, तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, ओडिशा के राज्यपाल ब्रज मोहन राम, कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव, उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन और सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत गौतम को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

सुशासन और जनकल्याण को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सभी नवनियुक्त राज्यपालों का लंबा सार्वजनिक जीवन, समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन संबंधित राज्यों की विकास यात्रा को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में सुशासन, जनकल्याण और संवैधानिक मूल्यों को और मजबूती मिलेगी।

सफल कार्यकाल की कामना

मुख्यमंत्री साय ने सभी नवनियुक्त राज्यपालों के सफल, यशस्वी और गरिमामय कार्यकाल की मंगलकामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए राज्यपाल अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संबंधित राज्यों की प्रगति और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button