RO.NO. 01
देश

UPI पेमेंट का बदला तरीका, PhonePe की नई सर्विस में इंटरनेट की जरूरत नहीं; जानें कैसे करेगा काम

नई दिल्ली। डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म PhonePe ने फीचर फोन यूजर्स के लिए अपनी नई UPI 123Pay सर्विस आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दी है। इस सुविधा का मकसद उन लोगों तक डिजिटल पेमेंट की पहुंच बढ़ाना है, जो स्मार्टफोन या तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी का इस्तेमाल नहीं करते। इसके जरिए यूजर्स बिना इंटरनेट के भी अपने कम्पैटिबल फीचर फोन से पैसे ट्रांसफर और मर्चेंट पेमेंट कर सकेंगे।

बिना इंटरनेट और कमजोर 2G नेटवर्क पर भी पेमेंट

PhonePe के मुताबिक, UPI 123Pay सर्विस सपोर्टेड फीचर फोन पर उपलब्ध है। यह तकनीक सीमित नेटवर्क कनेक्टिविटी वाले इलाकों में भी डिजिटल भुगतान की सुविधा देने के लिए तैयार की गई है। कंपनी का दावा है कि इससे देश के करीब 20 करोड़ से ज्यादा फीचर फोन यूजर्स डिजिटल पेमेंट सिस्टम से जुड़ सकेंगे।

इन फीचर फोन में मिलेगी सुविधा

फिलहाल PhonePe UPI 123Pay HMD, Nokia, Lava International और Itel Mobile के चुनिंदा फीचर फोन मॉडल्स पर उपलब्ध है।

HMD के अनुसार, HMD 105 2G, HMD 110 2G, Nokia 105 Classic, Nokia 105 Single SIM, Nokia 105 Dual SIM, Nokia 106 और Nokia 123 Shield जैसे मॉडल्स पर यह सुविधा लाइव हो चुकी है। आने वाले समय में अन्य ब्रांड और मॉडल्स को भी इसमें शामिल किया जा सकता है।

AI वॉयस हेल्पलाइन से मिलेगी मदद

यूजर्स की सुविधा के लिए PhonePe ने AI आधारित वॉयस हेल्पलाइन भी शुरू की है। यह अंग्रेजी समेत 12 भारतीय भाषाओं में सर्विस एक्टिवेशन और इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी देने में मदद करेगी।

सर्विस शुरू करने के लिए यूजर को फोन में उपलब्ध ऐप में जाकर नियम व शर्तों को स्वीकार करना होगा। इसके बाद बैंक का चयन कर डेबिट कार्ड की जानकारी के जरिए UPI PIN सेट करना होगा।

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद यूजर्स मोबाइल नंबर, कॉन्टैक्ट या UPI ID के जरिए पैसे भेज सकेंगे। वहीं, कैमरा वाले कम्पैटिबल फीचर फोन में QR कोड स्कैन करके पेमेंट करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

डिजिटल पेमेंट को गांवों और दूरदराज इलाकों तक पहुंचाने की कोशिश

PhonePe की इस पहल से उन यूजर्स को फायदा मिलने की उम्मीद है, जहां स्मार्टफोन की पहुंच सीमित है या इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर रहती है। फीचर फोन के जरिए UPI भुगतान की सुविधा डिजिटल लेनदेन को देश के ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद कर सकती है।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button