RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम जारी, जशपुर से रायपुर पहुंचकर तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर से रायपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर पूरा शेड्यूल जारी किया गया है। मुख्यमंत्री सुबह बगिया स्थित अपने निवास से रवाना होकर हेलीकॉप्टर के जरिए रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • सुबह 9:50 बजे: मुख्यमंत्री अपने निज निवास बगिया से कार द्वारा रवाना होंगे।
  • 9:55 बजे: हेलीपेड बगिया, कांसाबेल, जिला जशपुर पहुंचेंगे।
  • 10:00 बजे: बगिया हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे।
  • 11:15 बजे: पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचेंगे।
  • 11:20 बजे: पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से कार द्वारा रवाना होंगे।
  • 11:25 बजे: सरदार बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम, रायपुर पहुंचेंगे।
  • 11:25 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक: जुनेजा स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
  • दोपहर 1:00 बजे: सुभाष स्टेडियम से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।
  • 1:05 बजे: मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे और इसके बाद आरक्षित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

तिरंगा यात्रा को लेकर यातायात में बदलाव संभव

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और तिरंगा यात्रा को देखते हुए रायपुर शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किए जा सकते हैं। यात्रा के दौरान निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती रहेगी। ऐसे में वाहन चालकों को यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा सकती है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button