RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष फिर बने चंद्रशेखर तिवारी

रायपुर, । छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की प्रांतीय आमसभा एवं वार्षिक अधिवेशन का आयोजन रविवार को कर्मचारी भवन, सप्रे शाला परिसर रायपुर में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेशभर से आए जिला अध्यक्ष, प्रांतीय पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

आमसभा के दौरान संघ के प्रांताध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई, जिसमें वर्तमान प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी को सर्वसम्मति से पुनः निर्विरोध प्रांताध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इस दौरान सदस्यों ने उनके निर्भीक, कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व पर भरोसा जताया।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं तथा संघ की आगामी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। कर्मचारियों ने शासन स्तर पर लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया और आने वाले समय में संघर्ष का संकल्प लिया।

अधिवेशन के दौरान संघ के वरिष्ठ सदस्यों, जिला अध्यक्षों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का शाल-श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
आमसभा में प्रमुख रूप से संघ के संरक्षक रामाधार साहू, राजेंद्र चंद्राकर, रुपेश तिवारी, हरिवल्लभ शर्मा, जिला अध्यक्ष चंदू चंद्राकर, राकेश राजेश पाण्डेय (धमतरी ) अर्जुन क्षत्रिय, निधि जायसवाल (जांजगीर ) दिलीप तिवारी (महासमुंद ) एम आर खान, बसंत द्विवेदी (गरियाबंद ) चंद्रशेखर पाण्डेय, कौशल कौशिक (बिलासपुर ) गोवर्धन विश्वास (पेंड्रा मरवाही ) फारुख कादरी (रायपुर ) सोहन भगत (जशपुर ) अनिल रात्रे (कोरबा ) नवीन केशरी (अंबिकापुर ) सहित मुक्तेश्वर देवांगन, तिलक यादव, देवेंद्र साहू, आयुष सिँह, विजय वर्मा, रविंद्र मरकाम,अरुण ध्रुव, दीपांकर मंडल, करीम खान, सहित ब्लाक तहसील अध्यक्ष उपस्थित थे l
कार्यक्रम का संचालन मुक्तेश्वर देवांगन ने किया l उक्त जानकारी आयुष सिंह ने दी|

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button