RO.NO. 01
देश

इंडियन ऑयल में अप्रेंटिस के हजारों पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए शानदार मौका

नई दिल्ली इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने युवाओं के लिए रोजगार का शानदार अवसर प्रदान किया है। कंपनी ने अपनी पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में ट्रेड और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के कुल 1450 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 12 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों श्रेणियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का NAPS या NATS पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। उम्मीदवार अंतिम तिथि को शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस (केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन) – 757 पद
  • ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर और अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट) – 588 पद
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर और स्किल सर्टिफिकेट धारक) – 73 पद
  • सेक्रेटेरियल असिस्टेंट – 30 पद
  • ट्रेड अप्रेंटिस अकाउंटेंट – 2 पद

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों का 12वीं पास, संबंधित ट्रेड में आईटीआई, तीन वर्षीय डिप्लोमा या किसी भी विषय में स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) होना आवश्यक है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं, जबकि अनुसूचित जाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंकों की छूट दी गई है।

पत्राचार या दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से प्राप्त डिग्री और डिप्लोमा इस भर्ती के लिए मान्य नहीं होंगे।

आयु सीमा

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button