RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता को स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में किया गया रेखांकित

रायपुर: राजधानी रायपुर में आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक पल देखने को मिला, जब उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव से वीडियो कॉल के माध्यम से संवाद किया।

ज्ञानेश्वरी ग्लासगो से वीडियो कॉल पर कॉन्क्लेव से जुड़ीं। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने उन्हें कॉन्क्लेव में मौजूद देश के नामचीन खेल विशेषज्ञों और खिलाड़ियों की झलक दिखाई। स्क्रीन पर ज्ञानेश्वरी के दिखाई देते ही सभागार में मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया और कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ एवं देश का गौरव बढ़ाने पर बधाई दी।

वीडियो कॉल के दौरान ज्ञानेश्वरी यादव ने छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय सभी के आशीर्वाद, सहयोग और समर्थन को देते हुए कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी और सभी के विश्वास ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों, खेल विशेषज्ञों और अतिथियों ने ज्ञानेश्वरी की उपलब्धि को छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button