RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों के तबादले

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में फिर बदले कलेक्टर

रायपुर, 9 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की हैं। जारी आदेश के अनुसार यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

संतोष कुमार देवांगन (IAS 2013) को कलेक्टर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से हटाकर स्कूल शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

विजय दयाराम (IAS 2015), जो वर्तमान में तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण के संचालक हैं, उन्हें कलेक्टर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हेमंत रमेश नंदनवार (IAS 2020) को जिला पंचायत महासमुंद के CEO पद से हटाकर संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण बनाया गया है। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

सुमित अग्रवाल (IAS 2021), आयुक्त नगर निगम दुर्ग को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के पद पर पदस्थ किया गया है।

अनुपमा आनंद (IAS 2023) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सरायपाली से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुंद बनाया गया है।
देखे सूची…

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button