RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

बीजापुर में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, आपसी रंजिश की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नंबी बंगालपारा में एक वृद्ध ग्रामीण की अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही उसूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मुचाकी हुंगा (60 वर्ष) पिता देवा हुंगा, निवासी ग्राम नंबी बंगालपारा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मुचाकी हुंगा अपने घर में अकेले रहते थे। बीती रात वे अपने छोटे पुत्र के घर भोजन करने के बाद वापस अपने घर लौटे और वहीं सो गए। सुबह उनकी हत्या की सूचना मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही उसूर थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा सहित अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पुलिस इस मामले को आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही है। हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं तथा अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों और आरोपियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button