RO.NO. 01
देश

बाबा बर्फानी का हिम शिवलिंग तेजी से हुआ छोटा, मौसम बना बड़ी वजह

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने युवाओं के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) बनने का सुनहरा अवसर दिया है। बैंक ने वर्ष 2026 के लिए 1,500 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 8 जुलाई 2026 तक एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एसबीआई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 1,500 पदों में से 1,446 नियमित रिक्तियां हैं, जबकि 54 पद बैकलॉग श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। श्रेणीवार रिक्तियों में सामान्य वर्ग के लिए 588, ओबीसी के लिए 390, एससी के लिए 234, एसटी के लिए 144 और ईडब्ल्यूएस के लिए 144 पद निर्धारित किए गए हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जो छात्र अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं, वे भी निर्धारित शर्तों के साथ आवेदन के पात्र होंगे।

आयु सीमा

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों (ओबीसी, एससी और एसटी) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा—

  • प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
  • मुख्य परीक्षा (Main Exam)
  • ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 750 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

मिलेगी आकर्षक सैलरी

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) के तहत होगी। शुरुआती बेसिक वेतन 48,480 रुपये होगा, जो विभिन्न वेतन वृद्धि के साथ 85,920 रुपये तक पहुंच सकता है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • New Registration पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन कर आवेदन पत्र भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र का प्रीव्यू देखने के बाद अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट सुरक्षित रख लें।

इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button