RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

जय स्तम्भ चौक के पास बड़े फड़ पर पुलिस का छापा, छत से कूदकर भागे जुआरी, कई घायल

भाटापारा: शहर के व्यस्ततम क्षेत्र जय स्तम्भ चौक के समीप एक मकान में लंबे समय से संचालित बताए जा रहे बड़े जुआ फड़ पर शहर थाना पुलिस ने दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को देखते ही कई जुआरी मकान की छत से कूदकर भागने लगे। इस दौरान कुछ लोगों को आसपास के रहवासियों ने पकड़ लिया, जबकि छत से छलांग लगाने के कारण कुछ जुआरियों के पैर में फ्रैक्चर होने की भी सूचना है।

फिलहाल शहर थाना पुलिस मौके पर कार्रवाई में जुटी हुई है। जुआ सामग्री, नगदी एवं अन्य सामान की जब्ती तथा गिरफ्तार लोगों की संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
पुलिस की कार्रवाई जारी है, विस्तृत समाचार शीघ्र…

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button