RO.NO. 01
देश

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, BSNL में 100 पदों पर आवेदन शुरू

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) के 100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 3 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। वहीं, आवेदन पत्र में सुधार के लिए उम्मीदवारों को 4 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक का अवसर दिया जाएगा।

पदों का विवरण

जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 100 पदों में से 12 पद अनुसूचित जाति (SC), 6 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL), 10 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) तथा 61 पद अनारक्षित (UR)/OBC (CL) श्रेणी के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए भी नियमानुसार आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीई/बीटेक अथवा समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है। टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, आईटी और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग शाखाओं के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस में एमएससी तथा संबंधित विषयों में एमटेक डिग्रीधारक उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता पूर्ण करनी होगी।

आयु सीमा

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। भर्ती परीक्षा अगस्त 2026 में आयोजित किए जाने की संभावना है।

वेतनमान

चयनित अभ्यर्थियों को जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) पद पर 16,400 रुपये से 40,500 रुपये तक का वेतन (IDA वेतनमान E-1) दिया जाएगा। इसके साथ ही BSNL के अन्य नियमानुसार भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button