CM Vishnu Deo Sai Schedule: रायपुर से सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा को करेंगे रवाना, फिर राजनांदगांव में किसान सम्मेलन में होंगे शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह रायपुर रेलवे स्टेशन से ‘सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद राजनांदगांव पहुंचकर प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर वे सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे और यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12:20 बजे स्टेट हाई स्कूल राजनांदगांव में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में किसानों से संवाद के साथ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 1:50 बजे तक निर्धारित है।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री स्पीकर हाउस, राजनांदगांव में आरक्षित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे हेलीकॉप्टर से राजनांदगांव से रवाना होकर 3:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर आगमन के बाद मुख्यमंत्री अपने निवास लौटेंगे और शेष समय आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को कृषि, संस्कृति और विकास कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।



