छत्तीसगढ़
फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा– “मैं आपका अच्छा बेटा नहीं बन पाया”

भाटापारा। शहर के मुंशी इस्माइल वार्ड में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अभिषेक शर्मा, पिता ब्यास नारायण शर्मा के पुत्र के रूप में हुई है।
मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतक ने लिखा है कि वह अपने माता-पिता का अच्छा बेटा नहीं बन पाया और अपने इस कदम के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है। नोट में उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए अगला जन्म भी उनका बेटा बनने की इच्छा जताई है।
घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सुसाइड नोट और अन्य पहलुओं की जांच कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।



