RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

बलरामपुर में 14.91 करोड़ रुपये के 114 विकास कार्यों का भूमि पूजन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दी सौगात

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सोमवार को बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के अंतर्गत होने वाले कुल 114 विकास कार्यों के लिए 14 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से भूमि पूजन संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का आयोजन काका लरंगसाय कम्युनिटी हॉल में किया गया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने विकास कार्यों को क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि राज्य सरकार आम जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के अध्यक्ष रमन अग्रवाल, पार्षदगण, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न निर्माण और जनसुविधा से जुड़े कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया गया।

बताया गया कि कृषि मंत्री रामविचार नेताम जिले में चल रहे सुशासन तिहार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बलरामपुर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने रामानुजगंज नगर क्षेत्र के विकास कार्यों का शुभारंभ कर क्षेत्रवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button