RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रविवार शेड्यूल: “मन की बात” से लेकर कन्या विवाह कार्यक्रम तक रहेगा व्यस्त दिन, जानें पूरा कार्यक्रम

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को राजधानी रायपुर, दुर्ग और बेमेतरा में कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के श्रवण से होगी।

सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में वे “मन की बात” सुनेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक वे दुर्ग जिले के वैशाली नगर स्थित लोकांगन में आयोजित सुशासन तिहार-2026 जन समस्या निवारण शिविर में भाग लेंगे, जहां वे जनता से संवाद करने के साथ कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक मुख्यमंत्री सुशासन तिहार-2026 की समीक्षा बैठक में शामिल होकर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

शाम का कार्यक्रम बेमेतरा में रहेगा, जहां 6 बजे से 7:30 बजे तक बेसिक ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में वे शामिल होंगे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। इस दौरान यहां भी विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से रायपुर रवाना होंगे और रात करीब 9 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button