RO.NO. 01
राजनीति

लंबे सस्पेंस के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए नाम का ऐलान

नई दिल्ली: केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को वीडी सतीशन के नाम का ऐलान करते हुए उन्हें राज्य का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया। विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आने के बाद से ही कांग्रेस में सीएम चेहरे को लेकर लगातार चर्चा और अटकलों का दौर चल रहा था।

नए मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वीडी सतीशन के नेतृत्व में बनने वाली सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि केरल की जनता ने यूडीएफ गठबंधन को बड़ा जनादेश दिया है और कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ नई सरकार के साथ खड़ी रहेगी।

सूत्रों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से वीडी सतीशन के नाम पर गंभीर चर्चा चल रही थी। मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लेने के लिए दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की हाई-लेवल बैठक भी हुई थी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक के बाद कांग्रेस नेता Jairam Ramesh ने संकेत दिए थे कि 14 मई को मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस आलाकमान ने सभी चर्चाएं पूरी कर ली हैं और विधायक दल की राय लेने के बाद अंतिम फैसला किया जाएगा।

बता दें कि 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने 102 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। हालांकि, मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में हुई देरी को लेकर पार्टी पर सवाल भी उठ रहे थे। यहां तक कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने भी माना था कि फैसले में देरी से जीत की चमक कुछ फीकी पड़ रही है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button