RO.NO. 01
बड़ी खबर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा आज, जानें दिनभर का पूरा कार्यक्रम

रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज गुरुवार 14 मई को एक दिवसीय नई दिल्ली दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे और शाम तक वापस लौट आएंगे।

जारी दौरा कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 7:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होकर 7:40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सुबह 8:25 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-6460 से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:20 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नई दिल्ली पहुंचेंगे। वहां से वे कार द्वारा 11:00 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5:45 बजे छत्तीसगढ़ सदन से रवाना होकर 6:15 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे शाम 7:10 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-5138 से रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात 9:00 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री रात 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर लौटेंगे।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button