RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

पश्चिम बंगाल में विकास के नए युग की शुरुआत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर, 9 मई 2026। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आया, जब सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लंबे समय से बदलाव की उम्मीद कर रही जनता के लिए यह क्षण नई आशाओं और संभावनाओं का प्रतीक बनकर उभरा है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोलकाता पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

उन्होंने नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें तथा मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह जनादेश केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और नई कार्यसंस्कृति की स्थापना का स्पष्ट संदेश है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “डबल इंजन सरकार” के माध्यम से पश्चिम बंगाल तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

उन्होंने आगे कहा कि नई सरकार के गठन से राज्य के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे, किसानों को समृद्धि का मार्ग मिलेगा और महिलाओं को सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री साय ने भरोसा जताया कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल नई ऊर्जा और दिशा के साथ आगे बढ़ेगा और “सोनार बांग्ला” की अवधारणा को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएगा।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button