RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

भाटापारा की मुख्य शाखा नहर में बड़ा हादसा: तेज बहाव में बहे 3 बच्चे, एक की मौत, एक गंभीर

भाटापारा, छत्तीसगढ़: भाटापारा शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य शाखा नहर में नहाने गए तीन बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो गया। नहर के तेज बहाव में तीनों बच्चे बह गए, जिसमें एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्चे की पहचान ब्लेशन डिंगल (13 वर्ष), पिता संतोष डिंगल के रूप में हुई है। वह मूलतः ओडिशा के कंधमाल जिले का निवासी था और गर्मी की छुट्टियां बिताने भाटापारा के शांति नगर स्थित अपने फूफा दीनबंधु बाघ के घर आया हुआ था।

बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे नहर में नहाने उतरे थे, तभी अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें एक बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा शहर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 चेतावनी:

गर्मी के मौसम में नहर, तालाब और अन्य जल स्रोतों में नहाने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यह घटना एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रशासन और अभिभावकों को इस दिशा में सतर्क रहने की जरूरत है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button