RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

बलरामपुर जंगल में भालू का हमला, महिला का हाथ बुरी तरह जख्मी

बलरामपुर  : बलरामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जंगल में महुवा बिनने गई एक महिला पर भालुओं ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना सीतारामपुर पाठ के जंगल की है, जो सेमर सोत अभ्यारण क्षेत्र के बलरामपुर रेंज में आता है। महिला रोज की तरह जंगल में महुवा बिनने गई थी, तभी अचानक भालुओं के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।

हमले में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि उसका कंधे से हाथ बुरी तरह टूटकर लटक गया, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

वन विभाग और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी है। साथ ही लोगों को जंगल में सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button