RO.NO. 01
देश

बंगाल चुनाव 2026: टीएमसी ने खोले पत्ते, भवानीपुर से चुनावी मैदान में ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी के सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने 294 विधानसभा सीटों के लिए टीएमसी प्रत्याशियों की सूची जारी की।

घोषित सूची के मुताबिक, ममता बनर्जी इस बार भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी से होने की संभावना है। वहीं हाल ही में टीएमसी में शामिल हुए पवित्र कर को नंदीग्राम सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। नंदीग्राम भी इस चुनाव में एक अहम सीट मानी जा रही है, जहां भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है।

टीएमसी द्वारा घोषित उम्मीदवारों में कई प्रमुख नेताओं को भी टिकट दिया गया है। सुजापुर से सबीना यास्मीन, जंगीपुर से जाकिर हुसैन, सागरदिघी से बायरन बिस्वास और दिनहाटा से उदयन गुहा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा सिलीगुड़ी से गौतम देव, खगराम से आशीष मारजीत, करीमपुर से सोहम चक्रवर्ती और कंडी से अपूर्व सरकार को भी पार्टी ने मैदान में उतारा है।

इसी तरह सिताई सीट से संगीता रॉय बसुनिया, कृष्णानगर उत्तर से अभिनव भट्टाचार्य, नवद्वीप से पुण्डरीकाक्ष साहा और हरिन्घाटा से राजीव विश्वास को टिकट मिला है। स्वरूपनगर से बीना मंडल, राजगंज से सपना बर्मन, हबरा से ज्योतिप्रिया मल्लिक, कृष्णानगर दक्षिण से उज्जवल विश्वास और राणाघाट दक्षिण से सौगत कुमार बर्मन को भी उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कल्याणी सीट से अतींद्रनाथ मंडल चुनावी मैदान में उतरेंगे।

उधर, भाजपा भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने सोमवार को 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें सुवेंदु अधिकारी सहित कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। वाम दलों ने भी अपनी तरफ से उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। चुनाव को लेकर राज्य में राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button