छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पहुंचेंगे बलरामपुर

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अल्प समय के लिए बलरामपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वे भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल के निवास पर आयोजित शोक सभा में शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल के पिता के निधन के बाद उनके निवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।



