RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेंट संयंत्र ने CSR के तहत तालाब सौंदर्याकरण कार्य का किया भूमिपूजन

कुकुरदी: अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेंट संयंत्र द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत ग्राम पंचायत कुकुरदी में तालाब सौंदर्याकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच टिकेश्वर ध्रुव, उपसरपंच डोमार साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ नारियल फोड़कर और विधिवत भूमिपूजन के साथ किया गया। इस दौरान अल्ट्राटेक के अधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर तालाब सौंदर्याकरण कार्य की शुरुआत की।

अवसर पर सीएसआर प्रमुख राजेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि तालाब के सौंदर्याकरण से गांव के लोगों को निस्तारी के लिए सालभर स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा तथा जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस मौके पर सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीणों ने जनहित में किए जा रहे इस कार्य के लिए अल्ट्राटेक प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर टीम के दया वर्मा और परमेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button