RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

अस्पताल के सामने तड़पता रहा जहर खाया व्यक्ति, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

बलरामपु ; बलरामपुर जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि जहर का सेवन करने वाला एक व्यक्ति अस्पताल के सामने दर्द से तड़पता रहा, लेकिन समय पर उचित इलाज नहीं मिल पाया।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल में पेट से जहर निकालने के लिए इस्तेमाल होने वाली पाइप उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में मरीज के परिजन खुद ही जहर बाहर निकालने की कोशिश करते रहे। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन मुकदर्शक बना रहा और मरीज को तत्काल जरूरी सुविधा नहीं मिल सकी।

यह घटना देर रात की बताई जा रही है, जिसका दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। घटना के बाद इलाके में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

 

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button