RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू

बलरामपुर: माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं आज से जिले में शुरू हो गई हैं। जिले में कुल 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ कक्षा 12वीं और 10वीं के छात्र परीक्षा देंगे। आज 12वीं की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होगी।

इस वर्ष कक्षा 10वीं में 9,235 और कक्षा 12वीं में 6,922 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए संपूर्ण तैयारियां पूरी कर ली हैं। नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्कॉट टीम बनाई गई है और परीक्षा केंद्रों में सतत निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो सके।

 

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button