जियोफाइनेंस ऐप पर अब कई बैंकों और NBFC की FD, 8.15% तक ब्याज का मौका

मुंबई, 11 फरवरी 2026। निवेशकों के लिए अच्छी खबर अब है। जियोफाइनेंस ऐप ने अपने प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग बैंकों और एनबीएफसी की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सेवाएं शुरू कर दी हैं। अब ग्राहकों को विभिन्न संस्थानों की एफडी योजनाओं की तुलना और निवेश के लिए अलग-अलग वेबसाइट या ऐप पर जाने की जरूरत नहीं होगी।
8.15% तक ब्याज के विकल्प
जियोफाइनेंस ऐप पर यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस और महिंद्रा फाइनेंस सहित कई संस्थानों की एफडी उपलब्ध कराई गई है। यूजर्स ब्याज दर के आधार पर विकल्पों को फिल्टर कर सकते हैं। प्लेटफॉर्म पर सालाना 8.15% तक ब्याज दर की पेशकश की जा रही है।
पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया
एफडी बुकिंग की प्रक्रिया एंड-टू-एंड डिजिटल है, जिससे कुछ ही मिनटों में निवेश किया जा सकता है। ऐप पर एकीकृत डैशबोर्ड की सुविधा भी दी गई है, जहां ग्राहक अपने रिटर्न, मैच्योरिटी डेट और रिन्यूअल रिमाइंडर को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
सीईओ का बयान
जियोफाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड के सीईओ सुरभे एस. शर्मा ने कहा कि एफडी देश में बचत का लोकप्रिय विकल्प है, लेकिन अलग-अलग योजनाओं की तुलना और निवेश ट्रैक करना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है। जियोफाइनेंस ऐप के जरिए रिसर्च, तुलना, बुकिंग और ट्रैकिंग की पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाया गया है, ताकि ग्राहक अपने वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार बेहतर निर्णय ले सकें।



