RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

धान खरीदी लक्ष्य से पीछे रहा भाटापारा ब्लॉक, भुगतान में देरी से किसानों में नाराजगी

भाटापारा : छत्तीसगढ़ राज्य में 15 नवम्बर से शुरू हुई समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के तहत भाटापारा ब्लॉक की 24 समितियों एवं 24 उपार्जन केंद्रों में कुल 12,15,868 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। खबर लिखे जाने तक केवल 10,99,938 क्विंटल धान की खरीदी ही हो सकी है, जिससे भाटापारा ब्लॉक लगभग 1,15,930 क्विंटल लक्ष्य से पीछे रह गया है।

धान खरीदी प्रक्रिया के दौरान उपार्जन केंद्रों के नोडल अधिकारियों द्वारा किसानों के घर-घर जाकर सत्यापन किया गया। इस दौरान किसानों से उनकी उपज के साथ फोटो भी खिंचवाए गए। कुछ किसानों ने इस प्रक्रिया पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें अपनी ही उपज का फोटो खिंचवाना पड़ रहा है, जिससे वे ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

वहीं कई किसानों ने आरोप लगाया कि 21 जनवरी से बेचे गए धान का भुगतान अब तक उनके खातों में नहीं पहुंचा है, जिससे आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं। भुगतान में हो रही देरी को लेकर किसानों में असंतोष का माहौल बना हुआ है।

इस संबंध में जब तहसीलदार से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि धान भुगतान शासन स्तर का विषय है, इस पर उच्च अधिकारी ही स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं कि अब तक किसानों के खातों में राशि क्यों नहीं पहुंच पाई है।
धान खरीदी लक्ष्य में पिछड़ने और भुगतान में देरी ने भाटापारा ब्लॉक की धान खरीदी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button