RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नंदी भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत और सम्मान किया।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच औपचारिक चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश आज पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को लेकर आयोजित इस उत्सव को लेकर राजधानी में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button