RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सतनामी विकास परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

Ro no 03

रायपुर  : राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सोमवार को सतनामी विकास परिषद, सारंगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री गुरु  खुशवंत साहेब भी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री  साय को परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय जयंती गुरुपर्व–2025 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। यह महोत्सव 18, 19 और 20 दिसंबर को आयोजित होगा, जिसमें सतनामी समाज के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति की उम्मीद है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह आयोजन समाज की आस्था, एकता और सांस्कृतिक धरोहर को एकजुट रूप में प्रदर्शित करने वाला भव्य उत्सव होगा।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि सतनामी समाज ने सदैव छत्तीसगढ़ की सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी द्वारा दिए गए सत्य, अहिंसा और समानता के संदेश समाज को निरंतर सही दिशा और प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने इसे सौभाग्य बताते हुए कहा कि इस पावन जयंती पर्व में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने आयोजन को समाज को एक सूत्र में बांधने वाला प्रेरणादायी और मार्गदर्शक कार्यक्रम बताया।

प्रतिनिधिमंडल में विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, पूर्व विधायक  केराबाई मनहर, परिषद अध्यक्ष  बी. डी. भारद्वाज, उपाध्यक्ष  रमेश अनंत,  भानुप्रभा जोल्हे,  कृष्णा अजगले,  तेजेश्वर सिंह रात्रे और  रोहित महिलांग उपस्थित थे।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button